नरवर: वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर पाल-बघेल समाज ने निकाली भव्य रैली, सैकड़ों लोग हुए शामिल
वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर पाल-बघेल समाज द्वारा नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।