भोगांव: इंजेक्शन से गर्भवती की मौत के मामले में बेवर का नेहा नर्सिंग होम सील, 3 दिन में दर्ज होगी FIR
बेवर स्थित नेहा नर्सिंग होम में रविवार रात एक गर्भवती नवविवाहिता की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सील कर दिया है। एसीएमओ ने नर्सिंग होम संचालक को नोटिस भी जारी किया है।