ग्वालियर गिर्द: किशोरी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात
बहोडा़पुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली घटना बुधवार सुबह 9 बजे की बताई गई है। बहोडापुर पुलिस ने लड़की की मौत पर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणो का सही तौर पर पता नहीं चला है लेकिन पुलिस का कहना है कि पढ़ाई के प्रेशर से लड़की परेशान थी। इसी कारण संभवत उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है।