गुना नगर: नगर पालिका गुना में योजनाओं और लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने प्रदर्शन कर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना नगर पालिका में पीएम आवास सहित शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस के पार्षदो ने नगरपालिका के सामने धरना दिया इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, नपा में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने संबोधित किया, योजनाओं और लोगों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट कार्यालय पहुंचे कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांगे रखी