मंडी: 16 फरवरी से खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी के टेंडर
Mandi, Mandi | Feb 9, 2024 अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी के आयोजन को लेकर आमंत्रित किए गए टेंडर 16 फरवरी से खुलेंगे। एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को ग्रांउड, 20 फरवरी तम्बोला, 21 को रेहड़ी फड़ी, 22 को झूले का और 26 को सरकारी प्रदर्शनियों के टेण्डर खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन 9 मार्च से 15 मार्च तक होगा।