मंडी: मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में बच्चों के लिए उपयुक्त मेंटरशिप और करियर काउंसलिंग पर करें फोकस - अपूर्व देवगन उपायुक्त
Mandi, Mandi | Feb 9, 2024 उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिले में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजना के लाभार्थी बच्चों के लिए उपयुक्त मेंटरशिप और भविष्य के अवसरों पर सही करियर काउंसलिंग पर विशेष फोकस करने को कहा है। उन्होंने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।