ऊंचाहार: ऊँचाहार देहात में अवैध कब्जा रोकने गए लेखपाल से गाली-गलौज व धमकी के मामले में 3 पर दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार क्षेत्र की ऊँचाहार देहात ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 4285 जो राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है, जिस पर बुधवार की देर रात मिट्टी डालकर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा था।सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद गुप्ता पहुंचे और कार्य रोकने को कहा, आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद तीन लोगों ने लेखपाल से गालीगलौज करते हुए उसे धमकी दी।तीन पर केस दर्ज हुआ है।