जांजगीर: कनाई चौक में भीषण सड़क हादसे में हाईवा ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, हुई मौत
जांजगीर-चांपा जिले के नेशनल हाईवे-49 स्थित कनाई चौक में भीषण सड़क हादसे में ग्राम कनाई निवासी जयराम कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयराम पिसौद की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना है।