शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे बसोरान गली और आवकारी गली क्षेत्र में अभियान चलाकर जलकर के 42 हजार और संपत्ति कर के 18 हजार रुपये, यानी कुल 60 हजार रुपये की वसूली की गई। वसूली दल में प्रभारी नवेद क़ाज़ी सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। नगर परिषद ने साफ किया है कि बकायादारों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।