तरारी: बिहटा की सोन नदी ने उजाड़ दिया एक और घर, भैंस चराने निकले कन्हैया का शव पांचवें दिन मिला, परिवार में मचा कोहराम
भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में सोन नदी में डूबे युवक का शव पांचवें दिन बरामद हुआ है। उसका शव गांव में स्थित सोन नदी के किनारे से शनिवार की सुबह बरामद हुआ। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी स्व.पबई रजवार का 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया रजवार है। वह पेशे से मजदूर