भोरे: दीक्षितौली गांव में पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त पिता-पुत्र गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के दीक्षितौली गांव में भोरे थाना की पुलिस ने कार्रवाई कर हत्या के प्रयास कांड के दो प्राथमिक अभियुक्त पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार दोनों अभियुक्त कमलेश दीक्षित तथा उनके पुत्र आशुतोष दीक्षित बताए जा रहे हैं। उनके खिलाफ 17 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया।