आमला: आमला ब्लॉक में मौसम बदला, धौंसरा में पेड़ गिरा, अंधारिया में एक दर्जन घरों के टिन शेड उड़े
Amla, Betul | May 2, 2026 आमला तहसील में 2 मई को 5 बजे के करीब आमला ब्लॉक में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए धूल भरी आंधी का रूप ले लिया हैं। जिसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया और बाजार की सड़कों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई हैं। धौंसरा गांव में विशाल पेड़ गिर गया साथ अंधारिया गांव में कई घरो के टिन शेड और सीमेंट की सीट टूट गई हैं। काफ़ी नुकसान हुआ हैं.