पूर्णिया में मोबाइल पर बहस करते हुए घर से निकले युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में मिली, जांच में जुटी पुलिस
Purnea East, Purnia | May 8, 2026
पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी रेलवे गुमटी के पास यहां एक युवक का शव रेल की पटरी पर कई टुकड़ों में बिखरा हुआ पाया गया.जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई.मृतक की पहचान 30 वर्षीय जितेंद्र उरांव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कटिहार का निवासी था लेकिन लंबे समय से पूर्णिया के रामबाग मोहल्ले में रह रहा था. पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है