पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के खुश्कीबाग में पैसे के लेनदेन को लेकर हिंसक विवाद, महिला सहित एक ही परिवार के चार लोग घायल
Purnea East, Purnia | Jun 15, 2026
पूर्णिया शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खुश्कीबाग में पैसे के लेनदेन के विवाद में कुछ दबंगों ने करीब दो दर्जन सहयोगियों के साथ मिलकर एक स्थानीय सब्जी विक्रेता के घर और दुकान पर अचानक हमला करके महिला सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.घायलों में सब्जी विक्रेता विजय सिंह, उनकी पत्नी सुनीता देवी, और उनके दो पुत्र शामिल है