जशपुर: सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को मिली राहत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम खूंटीटोली में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में विभिन्न विभागों को कुल 566 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 102 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को