जगदीशपुर: किशनपुर गांव में दबंगों ने महादलित महिला की गेहूं की फसल फूंकी, ₹1 लाख का नुकसान
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में दबंगों द्वारा एक महादलित महिला किसान की तैयार गेहूं की फसल में आग लगा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में करीब दो बीघा से अधिक की फसल जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ित परिवार को लगभग एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है।