हेरहंज: जरी पुल के पास बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक रेफर
हेरहंज थाना सीमा से सटे आज बुधवार शाम 4 बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र के जरी पुल के पास बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। जिनकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम निवासी रामवृक्ष भुईया के पुत्र आकाश कुमार बारियातू थाना क्षेत्र के गोली टांड़ अमरवाडिह गांव निवासी नारायण गंझू के पुत्र दीपक कुमार एवं दिनेश भूईया के पुत्र केश्वर कुमार के रूप में हुई।