मांट: त्रिपुरा में तैनात जवान इंदल सिंह का निधन, गांव सुरीर कलां में सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Mat, Mathura | Apr 14, 2026 मांट के गाँव सुरीर कलां निवासी इंदल सिंह भारतीय सेना के जवान थे और वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात थे, 11 अप्रैल 2026 को वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मंगलवार को उनका शव विभाग के अधिकारियों के साथ उनके पैतृक गांव सुरीर कलां लाया गया। मंगलवार सुबह पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।