चूरू: किरावली में चल रही है हिंदी फिल्म ‘तेरी अदाओं ने मारा सनम’ की शूटिंग, चूरू के कई कलाकार कर रहे हैं अभिनय
Churu, Churu | May 20, 2026 हिंदी फीचर फिल्म ‘तेरी अदाओं ने मारा सनम’ में चूरू जिले के कई कलाकार अभिनय कर रहे हैं। राभया फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस हिन्दी मूवी में राकेश कुमार सिंह और जयपुर की शनाया सैनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता प्रीतम सिंह ने बताया कि तेरी अदाओं ने मारा सनम की कहानी और संवाद राजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखे हैं। निर्देशन भी राजेन्द्र सिंह का है।