मंझनपुर: अंधावा गाँव के पास ससुराल में पेड़ पर लटकती मिली एक शख्स की लाश, हत्या या खुदकुशी को लेकर पुलिस जांच में जुटी
महेवाघाट थाना इलाके के अंधावा गाँव के पास एक पेड़ पर साड़ी नुमा रस्सी से लटकी हुई एक लाश मिली है।खेरवा गाँव का बताया जा रहा है मृतक,जो शायद ससुराल आया हुवा था।मंगलवार सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी है।अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का।पुलिस ने पीएम को शव भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दिया है।