मंझनपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने मंझनपुर में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, लोगों को सुरक्षा का दिया भरोसा
कौशाम्बी में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार की रात करीब 9 बजे थाना मंझनपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मंझनपुर के मुख्य मार्गों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने आमजनमानस व दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना है।