Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

आज मंगलवार के दिन करिए संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन

Mirzapur, Mirzapur | Jun 16, 2026

MORE NEWS

मिर्जापुर में अमृत योजना की हकीकत: डेढ़ साल से टूटी पाइप लाइन बहा रही गंदा पानी, जिम्मेदारों की अनदेखी से जनता परेशान l 

मिर्जापुर। नगर के स्टेशन रोड पर अमृत योजना के तहत कराए गए कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां टूटी पाइप लाइन से पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लगातार पानी बह रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान कराने के बजाय आंखें मूंदे बैठे हैं।

सड़क पर बहता गंदा पानी अब दुकानों के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका और संबंधित विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं।

स्थानीय महिला गुड़िया देवी ने बताया कि लंबे समय से पानी दुकान के अंदर आ रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदारों को जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृत योजना के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में जनता को टूटी पाइप लाइन और गंदे पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है।

दो दिन पहले कर्मचारी मौके पर पहुंचे भी थे, लेकिन समस्या ठीक किए बिना ही वापस लौट गए। अब सवाल उठता है कि आखिर जनता की शिकायतों पर कार्रवाई कब होगी और जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस लापरवाही पर चुप्पी साधे रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल पाइप लाइन दुरुस्त कराने और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

मिर्जापुर में अमृत योजना की हकीकत: डेढ़ साल से टूटी पाइप लाइन बहा रही गंदा पानी, जिम्मेदारों की अनदेखी से जनता परेशान l मिर्जापुर। नगर के स्टेशन रोड पर अमृत योजना के तहत कराए गए कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां टूटी पाइप लाइन से पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लगातार पानी बह रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान कराने के बजाय आंखें मूंदे बैठे हैं। सड़क पर बहता गंदा पानी अब दुकानों के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका और संबंधित विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। स्थानीय महिला गुड़िया देवी ने बताया कि लंबे समय से पानी दुकान के अंदर आ रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदारों को जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृत योजना के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में जनता को टूटी पाइप लाइन और गंदे पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। दो दिन पहले कर्मचारी मौके पर पहुंचे भी थे, लेकिन समस्या ठीक किए बिना ही वापस लौट गए। अब सवाल उठता है कि आखिर जनता की शिकायतों पर कार्रवाई कब होगी और जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस लापरवाही पर चुप्पी साधे रहेंगे। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल पाइप लाइन दुरुस्त कराने और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 16, 2026

नगर में #सड़क से होकर #नालियों में बह रहा है #अमृत योजना का #जल....

 #mirzapurnews 
 #todaymirzapur 
 #मिर्जापुर #problem 
 #अमृत #योजना

नगर में #सड़क से होकर #नालियों में बह रहा है #अमृत योजना का #जल.... #mirzapurnews #todaymirzapur #मिर्जापुर #problem #अमृत #योजना

Mirzapur, Mirzapur | Jun 16, 2026

महुअरिया बीएलजे ग्राउंड में लगी प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित प्रदर्शनी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया उद्घाटन

मिर्जापुर। नगर के महुअरिया बीएलजे ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 सफल वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के साथ किया।

इस प्रदर्शनी में देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यह प्रदर्शनी सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति समर्पण की झलक प्रस्तुत करती है।

“सेवा के 12 वर्ष — विश्वास, विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव” के संदेश के साथ प्रदर्शनी में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

महुअरिया बीएलजे ग्राउंड में लगी प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित प्रदर्शनी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया उद्घाटन मिर्जापुर। नगर के महुअरिया बीएलजे ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 सफल वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के साथ किया। इस प्रदर्शनी में देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि यह प्रदर्शनी सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति समर्पण की झलक प्रस्तुत करती है। “सेवा के 12 वर्ष — विश्वास, विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव” के संदेश के साथ प्रदर्शनी में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 16, 2026