गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में NCC दिवस मनाया गया, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में रविवार को 1 बजे तक कार्यक्रम आयोजित कर NCC दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम की शुरुआत सीटीओ द्वारा अतिथियों को पौधा भेंट कर किया गया ,और अतिथियों का स्वागत करते हुए NCC दिवस की शुभकामनाएं दी।