गिरिडीह: बजरंग चौक: व्यक्ति ने ज़मीन कारोबारी पर पुस्तैनी ज़मीन हड़पने का आरोप लगाया
नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक निवासी नीलांजना चक्रवर्ती ने शनिवार को 5 बजे अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर जमीन कारोबारी ध्रुव संथाली पर पुस्तैनी जमीन हड़पने का आरोप लगाया।प्रेस वार्ता में नीलांजना चक्रवर्ती ने बताया कि यह मेरी पुश्तैनी जमीन है और हमारे पूर्वज 80 साल से रहते हुए आ रहे हैं। वर्तमान में 23 डिसमिल जमीन मेरे नाम पर है।