आगरा: थाना न्यू आगरा अंतर्गत लॉयर्स कॉलोनी स्थित मकान में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Feb 11, 2024 आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिसमे पाइप व्यपारी तरुण उर्फ जॉली चौहान,बेटे कुशाग्र और माँ बृजेश की मौत हुई हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि व्यापारी तरुण ने माँ बृजेश और बेटे को जहर देकर जान लेने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे की वजह व्यापार में हुआ घाटा बताया जा रहा है।