आगरा: फर्जी कंपनी बनाकर की गई ठगी,थाना सदर बाजार में पीड़ित ने की शिकायत
Agra, Agra | Feb 10, 2024 थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक फर्जी कंपनी के मास्टरमाइंड ने फर्जी कंपनी बनाकर आगरा के कुछ लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की है। यह लोग पीएम मोदी की योजना का हवाला देकर लोगों के साथ ठगी करते थे। बताया गया है कि यह फर्जी कंपनी के लोग राजस्थान के रहने वाले हैं। जिसमें राजस्थान पुलिस ने 4 को गिरफ्तार भी किया है।