आगरा: आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त को शाहगंज से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Feb 10, 2024 पुलिस अधीक्षक रेलवे आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अनुपालन में जीआरपी आगरा कैंट ने कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जो आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहा था। इस अभियुक्त को शाहगंज से गिरफ्तार किया है।