आगरा: राजामंडी स्थित जिला महिला चिकित्सालय में खड़ी खराब एम्बुलेंस के कलपुर्जे हुए चोरी,सीएमओ जल्द निकालेंगे टेंडर
Agra, Agra | Feb 10, 2024 आगरा के राजामंडी स्थित जिला महिला अस्पताल में खड़ी खराब एम्बुलेंस चोरों के निशाने पर हैं। जिनमे से आस-पास बैठने वाले नशेबाज और चोर एम्बुलेंस में लगा सही सामान तक चोरी कर ले गए हैं। इस मामलें में सीएमओ अरुण प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि खराब एम्बुलेंस को बिक्री के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। जिससे राजस्व जुटाया जा सके।