मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मुहल्ले में बुधवार दोपहर 2 बजे एक महिला ने फोन पर पति से बातचीत करने के बाद फांसी लगा ली। उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (एमएमसीएच) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में ले गए हैं।