शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय, पवारखेड़ा, नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।