गुना नगर: झागर सहकारी समिति पर लटका ताला टोकन लेकर खाद लेने भटकते किसान, कलेक्टर से की शिकायत बोले, प्रबंधक गुना बुलाते है आते नही
गुना में बमोरी ब्लॉक के सहकारी समिति झागर में 23 जून को ताले लटके रहे। स्थानीय किसानों ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की आरोप है समिति प्रबंधक समिति पर नही आते किसानों को गुना बुलाते हैं यहा से दस्तावेज देकर वापस समिति पर जाते है तब खाद मिलता है। ऐसे में एक्सीडेंट या घटना होती है तो इसका जवाबदार कौन होगा। प्रबंधक को समिति पर बैठाने की मांग की है।