हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब एक करोड़, आभूषण व महंगे सामान हड़पने का आरोप, मामला दर्ज
कनाडा स्थित भारतीय दूतावास में नौकरी दिलाने, विदेश भेजने और सरकारी पद पर नियुक्ति कराने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में जंक्शन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है। मामले में हरियाणा के कई लोगों सहित एक कथित गिरोह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।