भोरे: रामपुर चकरवा गांव में ज़मीन पर निर्माण कर रहे भाई पर दूसरे भाई ने कराई FIR, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर चकरवा गांव में अपने ही जमीन में निर्माण कार्य कर रहे भाई को भाई नहीं रोक दिया। मामले में पुलिस ने भाई और भतीजे पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें रामपुर चकरवा निवासी सेवानिवृत शिक्षक चंद्रिका राम ने आरोप लगाया है कि पूर्व में ही जमीन की मापी कराकर वह अपना घर बना रहे थे उसके बाद भी निर्माण कार्य को रोक दिया गया।