भोरे: भदवही गांव में खेत में खाद डालने गई युवती से मारपीट, मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव में अपने खेत में खाद छिटने गई युवती को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पीड़िता के मां के बयान पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें पीड़िता की मां रमिता देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री किंजल कुमारी अपने खेत में खाद छिटने गई थी। तभी गांव के ही साथ लोगों ने गाली गलौज दी।