चंदौसी: गांव गुंमथल में गोद भराई की रस्म कर लौट रहे लड़का पक्ष पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने कराया मेडिकल जांच
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में गोद भराई की रस्म के बाद लौट रहे लड़का पक्ष के लोगों पर कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया गया। घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।