धमतरी: खरतुली में एक व्यक्ति ने तनाव में जहर सेवन किया, इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खरतुली निवासी दानीराम साहू ने 30 जून की रात अपने घर में जहर सेवन कर दिया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उस शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 1 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई।