अनूपपुर: बटुरा गांव के पास ट्रक चालक से मारपीट कर लूट, ₹7000 और 250 लीटर डीजल लूटा
कोतवाली थाना क्षेत्र में NH-43 पर बटुरा गांव के पास कार सवार युवकों ने एक ट्रक को ओवरटेक कर लूटपाट की। आरोपियों ने चालक लल्लू कोल के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और ट्रक से करीब 250 लीटर डीजल व 7 हजार रुपए लूट लिए। घायल चालक ने कोतमा पहुंचकर उपचार कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।