शाहजहांपुर: मुठभेड़ में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, 23 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 5 गिरफ्तार, 2 साथी अब भी फरार
शाहजहांपुर। बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे अंतरजनपदीय चोर-डकैत गिरोह का थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 23 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर समेत पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने ग्रीन सिटी कॉल