भोगांव: भोगांव में अलम के जुलूस मार्ग पर लटकते बिजली के तारों से हुई परेशानी, विभाग बड़े हादसे का कर रहा इंतजार
क़स्बा भोगांव में मुहर्रम में निकाले जाने वाले अलम के जुलूस में लटकते तारों की समस्या को अलमदारों द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग में रखा गया था, जिसके बाद अधिकारियो द्वारा बिजली विभाग के जेई व SDO को जुलुस वाले मार्गो पर नीचे लटकते तारों को ऊँचे कराये जाने के लिए जुलुस निकलने निर्देशित किया गया था। लेकिन अधिकारियो के आदेशों का बिजली विभाग पर कोई असर नहीं हुआ।