चरपोखरी: सड़क दुर्घटना में मृतिका के परिजनों से मिला राजद का शिष्टमंडल, दिया तत्काल मुआवजा दिलाने का आश्वासन
विगत पिछले दिनों चरपोखरी प्रखंड के बडहरा निवासी पुष्पा देवी की गड़हनी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।मौत की खबर पाकर सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब राष्ट्रीय जनता दल का एक शिष्टमंडल प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने बड़हरा गांव पहुंचा। तथा मृतक के परिजनों को प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग किया।