चरपोखरी: लूट कांड में फरार अभियुक्त को पुलिस ने छपरा टोला से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस ने लूट कांड के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के करीब दी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त छपरा टोला निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र अरविंद कुमार उर्फ डीलर उर्फ जीतू कुमार बताया जा रहा है।