हनुमानगढ़: कमाना गांव में गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने और गला दबाने का आरोप, सदर थाना में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव कमाना में गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने व जान से मारने की कोशिश और परिजनों पर जानलेवा हमला करने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित गर्भवती महिला की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।