शंकराचार्य के के सान्निध्य में कल आयोजित होगा भारतीय नववर्ष, करेंगे सनातनी पंचांग का लोकार्पण
कल चैत्र नवरात्र प्रतिपदा को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः सूर्योदय 5:41 से भारतीय नववर्ष मनाया जाएगा। गौ संवत्सर पर कल प्रतिवर्ष की भांति सम्पूर्ण विश्व के सनातनधर्मियों को शंकराचार्य महाराज अपना संदेश व शुभाशीष प्रदान करेंगे।इस अवसर पर पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज सनातनी पंचांग का लोकार्पण भी करेंगे।