घोसी: सोनवा पश्चिमी भाग आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच ड्रेस वितरित किया गया
आंगनवाड़ी केंद्र सोनवां पश्चिमी में बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण घोसी प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्र सोनवां पश्चिमी (कोड–78) में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। इस अवसर पर केंद्र की सेविका प्रभा कुमारी की मौजूदगी में नन्हे बच्चों को जीविका समूह द्वारा तैयार किए गए ड्रेस प्रदान किए गए।