नीमराना: काकर गांव में चोरों ने आतंक मचाते हुए 10 बोरिंगों को निशाना बनाया, किसानों के बिजली के उपकरण चोरी
शुक्रवार देर रात काकर गांव में चोरों ने आतंक मचाते हुए लगभग 10 बोरिंगों को निशाना बनाया। अज्ञात चोर विभिन्न किसानों के कुओं और बोरिंगों से केबल, कटआउट तथा फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों और किसानों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार कैलाश शर्मा, जगदीश सिंह शेखावत, सुमेर सिंह चौहान, नेपाल सिंह चौहान, कुलदीप सिंह चौहान, सुनील सिं