फरीदपुर: दुष्कर्म की कोशिश और ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा युवा मोर्चा फरीदपुर के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव को पद से हटाया गया
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, अपहरण और पांच लाख रुपये की मांग के आरोपों में घिरे भाजपा युवा मोर्चा के फरीदपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव को पद से हटा दिया गया है। वायरल ऑडियो में प्रदीप, पीड़िता और उसके पति से गाली गलौज और पैसे की डील करता सुनाई दिया था।भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय ने भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के कहने पर हटाया।