हनुमानगढ़: तेज रफ्तार ऑडी ने यातायात प्रभारी के बेटे को मारी टक्कर, सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज आया सामने
शहर की अल्फा सिटी में तीन दिन पूर्व देर रात तेज रफ्तार ऑडी कार द्वारा मचाए गए उत्पात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में कार चालक यातायात प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अनिल चिंदा के पुत्र लक्ष्य को टक्कर मारते हुए नजर आ रहा है। घटना के समय पुलिस इंस्पेक्टर अनिल चिंदा व पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी, इसके बावजूद चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया।