मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 28 जुलाई 2026 को मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों के संभावित परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर सुनिश्चित की जा रही हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Munger, Munger | Jul 26, 2026