चायल: नगर पंचायत चरवा में कांग्रेसियों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद!