हरिहरगंज: मिलेट मिशन से जुड़ने के लिए किसानों का उत्साह, तेतरिया गांव में लगा प्रखंड स्तरीय पंजीकरण शिविर
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र की तुरी पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव में बुधवार के दोपहर 3:00 बजे प्रखंड स्तरीय मिलेट मिशन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला, पुरुष किसानों ने भाग लेकर मिलेट मिशन से जुड़ने के लिए अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज (मिलेट) की खेती के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की योजनाओं का लाभ देना है।